भारत को मिले अमेरिका से खतरनाक सबूत

मयंक सक्सेना
डेटलाइन इंडिया
नई दिल्ली, 9 नवंबर- पाकिस्तान सरकार फिलहाल खामोश है मगर लश्कर ए तैयबा के अमेरिका में पकड़े गए आतंकवादी भारत में क्या तमाशा करना चाहते थे इसका पूरा विवरण अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने भारत सरकार को सौप दिया है और वह बहुत सनसनीखेज है। तवाहर हुसैन राणा और डेविड हेडली अमेरिकी पासपोर्ट पर कई बार पाकिस्तान गए थे और कम से कम पांच बार उन्होंने भारत की यात्रा भी की थी। दिल्ली में भी वे आए थे और उन्होंने गणतंत्र दिवस की परेड की तैयारियाें का बहुत गौर से अध्ययन किया था और पूरे इंडिया गेट से ले कर बोट क्लब होते हुए राष्ट्रपति भवन का नक्शा बनाया था। इस संसद में नार्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक और संसद भवन शामिल है। इतना ही नहीं भारत में सांप्रदायिक दंगा करवाने के इरादे से ये आतंकवादी मुंबई की हाजी अली दरगाह, दिल्ली की जामा मस्जिद और वाराणसी के घाटों पर भी धमाका करना चाहते थे। इस सारी काली योजना का संचालन पाकिस्तान के कराची शहर से हो रहा था और इन दोनों अभियुक्ताें ने भारत पहुंचने के लिए समुद्र के कई और रास्तों का पता भी लगा लिया था। एफबीआई को मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों तय कर चुके थे कि इस बार आतंकवादी गोवा या अंडमान के समुद्र तटों पर उतरे और वहां से भारत के कई शहरों में पहुंचे। इसके बाद 26/11 से भी बड़े कई हमले एक साथ देश के कई शहरों में होने वाले थे। ये सारी जानकारी अब भारत के पास उपलब्ध है और भारतीय गुप्तचर एजेंसियों के अधिकारियों की एक टीम जल्दी ही अमेरिका जा कर एफबीआई से इन दोनों से पूछताछ की अनुमति लेने वाली है। ऑॅपरेशन राहुल की योजना बनाते अमेरिका में पकड़े गए लश्कर आतंकी तवाहर हुसैन राणा और डेविड हेडली मुंबई भी आए थे। ये खुलासा अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने किया है। एफबीआई की जांच में पता चला है कि राणा और हेडली 2007 से लेकर 2009 के बीच कई बार भारत आए। हेडली के मुंबई में तीन-चार बार आने की खबर है। वो दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैन्डी, पैडर रोड, कारमाइकल रोड पर रुकता था। मुंबई क्राइम ब्रांच को ये खबर आईबी से मिली है लेकिन क्राइम ब्रांच का साफ कहना है कि हेडली और राणा मुंबई के किसी ब्लास्ट में वान्टेड नहीं हैं। वैसे एफबीआई के सामने राणा और हेडली ने ये भी कुबूल किया है कि वो छद्म नामों से दुनिया भर में घूम चुके हैं और उनके संबंध दाऊद गिलानी, इलियास कश्मीरी, बडे मियां, और मोहम्मद आजम जैसे आतंकी आकाओं से रहे हैं।

  
Comment:
Email ID:
Posted By :
Location:
     
       
Copyright @ 2009, Datelineindia.com   Powered by eMag Technologies Pvt.Ltd.